फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीन युवकों की गोली मारकर हुई थी हत्या, चौथे को रॉड से मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में चार युवकों की सामूहिक हत्या पुरानी रंजिश के चलते हुई थी। हमलावरों ने तीन युवकों को गोली मार दी तो चौथे की रॉड से वार कर जान ले ली। इसके बाद शव को सेप्टिक टैंक में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को इस हत्याकांड का सिंगरौली पुलिस ने खुलासा किया। मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। हत्या में प्रयुक्त दो पिस्टल और राॅड बरामद कर लिया गया है। चार जनवरी को थाना बरगवां के बडोखर गांव में सुरेश प्रजापति के मकान के सेप्टिक टैंक में चार युवकों का शव मिला था।
शवों के ऊपर रजाई गद्दे डाले गए थे। जांच में मृतकों के शरीर पर गंभीर चोट और गन शाॅट के निशान पा गए। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान जयंत निवासी करण साहू (32), झारखंड के रामगढ़ निवासी पप्पू उर्फ जोगिंदर महतो (33), सीधी के मड़वास निवासी राकेश सिंह उर्फ सोनू (24) और गृहस्वामी सुरेश प्रजापति (30) के रूप में हुई। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल का डाग स्क्वाड, एफएसएल व फिंगर प्रिंट के विषेशज्ञों के माध्यम से बारीकी से निरीक्षण करवाया गया।
साक्ष्य एकत्र कराने के साथ चार पुलिस टीमें गठित की गई। डीआईजी साकेत प्रकाश पांडेय और एसपी मनीष खत्री ने सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या में शामिल आरोपी राजा रावत की जोगेंद्र महतो से जयंत इलाके में मौजूद एनसीएल की जमीन को लेकर विवाद था।
इसी विवाद में इस घटनाक्रम को अंजाम दिया गया था। आरोपी राजा रावत के कब्जे से एक देसी पिस्टल चार कारतूस, एक खाली मैग्जीन जब्त की गई। राजा के साथ गोरबी निवासी बुद्धसेन साकेत, बरगवां निवासी हरिश्चंद्र साकेत उर्फ शुभम उर्फ छोटू, जयंत निवासी रोहित साकेत, नीरज साकेत भी शामिल रहे।
सभी को अभिरक्षा में ले लिया गया है। छठवां आरोपी नाबालिग है। घटना के खुलासे पर मप्र के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सिंगरौली एसपी मनीष खत्री व उनकी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें