फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर तीन युवक घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। दुद्धी थानाक्षेत्र के मनबसा गांव के पास शुक्रवार को म्योरपुर-दुद्धी मार्ग पर अनियंत्रित बाइक के गिरने से उस पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाया गया। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मनबसा गांव के पास म्योरपुर-दुद्धी मार्ग पर बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से राजकुमार (22), विनोद पुत्र (18) और संतोष (20) निवासी खोतोमहुआ घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से लाकर म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों ने बताया कि वह लोग दुद्धी से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें