बभनी। पिछले 24 घंटे के दौरान बीजपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में बिजली गिरने से दो किशोरी समेत तीन महिलाएं झुलस गईं जबकि तीन गायों की मौत हो गई। घायलों का उपचार धनवंतरी चिकित्सालय रिहंद नगर बीजपुर में चल रहा है।
बीजपुर थाना क्षेत्र के नेमना गांव निवासी किसमतीया देवी, उसकी बेटी बिमला और मिथिला अपने घर के बरामदे में बैठी थीं। इसी बीच तेज बारिश के बीच जोरदार चमक,गरज और धमाके के साथ बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से मां और बेटियां झुलस गई। परिजन घायलों को धन्वन्तरी चिकित्साल्य रिहन्द नगर बीजपुर ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उन्हें भर्ती कर लिया। घटना बीजपुर के शांतिनगर टोले में की है। बारिश के साथ गिरि बिजली की चपेट में आने से रघुराज सिंह तीन गायों की मौत हो गई। घटना के वक्त पशु पालक के घर के पास ही सभी गाय खड़ी थी। रघुराज सिंह ने तहसील प्रशासन से तत्काल आपदा राहत कोष से सहायता दिलाने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांवों में तड़ित चालक यंत्र लगवाने की मांग की है।