फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के हिरनखुड़ी गांव में बृहस्पतिवार को मैजिक गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महांव गांव निवासी फागू का इलाज कराने के लिए गांव के ही राहुल कोल एक अन्य युवक के साथ बाइक से अस्पताल ले जा रहे थे। जैसे ही तीनों बाइक सवार हिरनखुड़ी गांव पहुंचे, विपरीत दिशा से तेज गति आ रही मैजिक गाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मैजिक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसे में राहुल व फागू गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं बाइक पर बैठे युवक को मामूली चोटें आईं। तीनों घायलों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर राहुल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें