फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हादसे में नाना-नानी समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर विषधरवा टोला के पास कार और पिकअप भिड़ गई। हादसे में कार सवार दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वे म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है। कार सवार नाती के बर्थडे पार्टी में शामिल होने रॉबर्ट्सगंज जा रहे थे। एसओ रामदरस राम ने बताया कि बीजपुर के सेवकामोड़ निवासी अखिलेश (65) की बेटी यशोधरा रॉबर्ट्सगंज में रहती है। उसी के सात साल के बेटे का रविवार को जन्मदिन था। इसी में शामिल होने के लिए अखिलेश अपनी पत्नी हीरामनी (58) और भाई संजय (60) के साथ रॉबर्ट्सगंज जा रहे थे।
विज्ञापन

उनकी कार सेवकामोड़ निवासी प्रभु (22) चला रहा था। हादसे में सवार अखिलेश, हीरामनी और संजय की मौके पर ही मौत हो गई। चालक प्रभु भी घायल हो गया। वहीं पिकअप चालक बड़होर निवासी मुस्लिम (20) और बभनी निवासी गोविंद (35) भी घायल हो गए।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया गया है। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें