घोरावल तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बीते चौबीस घंटों में सांप व अन्य विषैले जंतुओं के काटने से महिला समेत तीन लोगों की हालत गंभीर हो गई। तीनों का उपचार के बाद हालत सामान्य हो गई। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी निवासी बच्चन (18) पुत्र गोपाल शनिवार को दोपहर के समय करीब दो बजे घर छाने के लिए जंगल में लकड़ी काटने व बवर लेने के लिए गए थे। इस दौरान बच्चन को सांप ने डस लिया।
दूसरी घटना में कर्मा थाना क्षेत्र के गांव करकोली गांव निवासी रीता यादव (22) पत्नी बुल्लू यादव शुक्रवार को शाम के समय पशुओं को चारा डालने के लिए भूसा निकाल रही थीं। उसके बांए हाथ में सर्प ने काट लिया। वहीं तीसरी घटना घोरावल कोतवाली क्षेत्र के डिबर गांव की है। डिबर निवासी शिवचरण पाल(52) पुत्र शिवनाथ शुक्रवार देर शाम घर में ही लकड़ियों को हटा रहे थे। विषखोपड़ा ने उनके हाथ में काट लिया।