म्योरपुर के रासपहरी में बच्चे द्वारा निगला गया क्लेचर व मासूम। -जागरूक पाठक
म्योरपुर। रासपहरी गांव में सोमवार सुबह खेलते समय तीन माह के मासूम आयुष ने बाल में लगाने वाला क्लचर निगल लिया। क्लचर गले में फंसने से उसकी हालत बिगड़ गई और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। परिजन उसे म्योरपुर सीएचसी ले गए, जहां से उसे लोढ़ी रेफर कर दिया गया। हालांकि वहां तक पहुंचने से पहले ही क्लचर निकल गया। रासपहरी निवासी राजन ने बताया कि उनका बेटा आयुष सोमवार को घर में खेल रहा था। इसी दौरान पास में पड़ा क्लचर उसने निगल लिया। गले में फंसने पर बच्चे की तबीयत बिगड़ने तब परिजनों की नजर पड़ी। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। परिजन आनन-फानन उसे म्योरपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने गले में फंसी वस्तु निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया गया। परिजन एंबुलेंस से उसे लोढ़ी ले जा रहे थे, तभी रास्ते में गले में फंसा क्लचर बाहर निकल गया। इसके बाद परिजन उसे दोबारा सीएचसी म्योरपुर लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।