फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रैक्टर पलटने से किशोर समेत दो घायल, एक की रीढ़ की हड्डी टूटी

विज्ञापन
बीजपुर थाना क्षेत्र के महुली ग्राम पंचायत में अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर। अस्पताल में चालक क
विज्ञापन
बीजपुर। थाना क्षेत्र के महुली गांव में सोमवार दोपहर खेत की जोताई कर लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो लोग घायल हो गए। इनमें रोहित गोंड (17) की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। बताया गया कि खेत से लौटते समय ट्रैक्टर की स्टेयरिंग जाम हो गई, जिससे चालक सरवर प्रजापति (21) वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रैक्टर में चालक के अलावा दो किशोर सवार थे। हादसे के बाद एक किशोर मौके से चला गया। सूचना पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण दोनों घायलों को एनटीपीसी धनवंतरी चिकित्सालय ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया।परिजन दोनों को बैढ़न, सिंगरौली स्थित अस्पताल ले गए, जहां सरवर को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। रोहित का उपचार जारी है। बीजपुर थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि पीआरवी मौके पर गई थी। ट्रैक्टर को बाहर निकलवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें