फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पुत्र समेत तीन से हजारों की लूटपाट

Sat, 24 Sep 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मांची थाना क्षेत्र के नगवां बांध पर आधा दर्जन बदमाशों ने नरोखर के प्रधान के बेटे परमजीत समेत तीन युवकों की पिटाई कर दी। बदमाशों ने युवकों से हजारों रुपये नकद, चार मोबाइल, एटीएम कार्ड समेत अन्य सामग्री लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद कार से सभी बदमाश फरार हो गए। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी हैै।


उधर लूट की घटना से पुलिस महकमे मेें हड़कंप मच गया है।    पीड़ितों के मुताबिक दोपहर बाद करीब ढाई बजे नगवां बांध पर मौजूद बदमाश उन पर रामगढ़ से शराब लाने के लिए दबाव डालने लगे। युवकों ने शराब लाने से मना किया तो बदमाश आग बबूला होकर उनकी पिटाई करने लगे। बदमाशों ने रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के नरोखर गांव के प्रधान विमलेश कुमार सिंह के बेटे परमजीत (22), विमलेश गिरि (25) पुत्र विनोद गिरि और  इंद्रेश (26)  पुत्र लालबहादुर को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन



     शोर-गुल सुनकर आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते बदमाश तीनों युवकों का चार मोबाइल, गले का चेन, कलाई घड़ी, हजारों रुपये, पर्स आदि सामान छिनकर फरार हो गए। देर शाम युवकों से लूटपाट करने की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



रात भर एसओजी प्रभारी मनोज यादव, मांची थाना इंचार्ज आरके पांडेय, पन्नूगंज अबरार अहमद और राबर्ट्सगंज कोतवाल कमलेेश्वर सिंह ने अलग-अलग बदमाशों को पकडने के लिए छापेमारी की। लेकिन बदमाशों के बारे में कुछ खास सुराग हाथ नहीं लगा। शनिवार को पीड़ित परमजीत सिंह ने घटना की सूचना मांची थाने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष ने आरके पांडेय ने कहा कि घटना की जांच की जा रही हैै।  एसपी लल्लन सिंह ने कहा कि जल्द बदमाशों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें