फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ठेका दिलाने के नाम पर वसूले तीन लाख, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समेत चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ब्लॉक में ठेका दिलाने का झांसा देकर युवक से तीन लाख रुपये छीनने के आरोप में बभनी के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वाराणसी के बड़ागांव निवासी वेद प्रकाश यादव ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ब्लॉक प्रमुख बभनी के प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ राजन सिंह, उनके ड्राइवर लकी सिंह, गनर धीरू सिंह व वीरू सिंह ने इंटरलॉकिंग का काम दिलाने के बहाने तीन लाख रुपये लिए, लेकिन काम नहीं मिला। पैसा वापस मांगा तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें