फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र : पिकअप-बल्कर की टक्कर में तीन की मौत, 29 घायल, मुंडन संस्कार कराने गए थे कुदरगढ़

Sat, 24 Apr 2021 11:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

लौटते समय वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पिपरी क्षेत्र के गाढ़ा बैरियर के पास हुआ हादसा
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में रेणुकूट के पिपरी थाना क्षेत्र के गाढ़ा बैरियर के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शनिवार रात करीब दस बजे पिकअप और बल्कर की टक्कर हो गई। इसमें पिकअप सवार तीन लोगों की मौत हो गई और 29 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर है। यह लोग अनपरा क्षेत्र के बेलवादह गांव से छत्तीसगढ़ के कुदरगढ़ धाम गए थे। लौटते समय हादसा हो गया।

विज्ञापन


बेलवादह गांव से एक पिकअप में सवार होकर 31 लोग छत्तीसगढ़ के कुदरगढ़ बच्चे का मुंडन कराने गए थे। वहां से लौटते समय वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर गाढ़ा बैरियर के पास सामने से आ रहे बल्कर से पिकअप की टक्कर हो गई। पिकअप में सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस सभी को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।
समें अतवरिया (32) पत्नी रामकिशुन, जगपतिया ( 30) पुत्री सिंहलाल व राजकुमार (20) पुत्र सिंहलाल शामिल हैं। जबकि चंद्रा कुमारी, अनारकली, देवी सिंह, गुलाब सिंह, राजलाल, विमला, दीनदयाल, मोहरलाल, रीता, दुर्गावती, रामबली, जय प्रकाश, रानी, प्रमिला, सोमारू, गुंजा, बिंदू सभी निवासी बेलवादह सहित 29 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ बोल नहीं पाए, जिससे पुलिस को उनका नाम, पता नहीं चल सका। घायलों को हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके अफरा-तफरी मच गई। घायलों में जिन लोगों को हल्की चोट थी वह उधर-उधर होकर लोगों को फोन करते नजर आए। इस घटना के कारण कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि, पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल करा दिया।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें