फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क हादसे में किशोर समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल और करमा थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में किशोर समेत तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पहली घटना में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कोहरथा गांव में शनिवार रात बाइक से गिरकर एक युवक व एक किशोर घायल हो गए। शनिवार को गुरेठ गांव निवासी अखिलेश(20), कन्हैया (15) तथा धानु (17) एक बाइक पर सवार होकर मुक्खा फॉल पिकनिक मनाने गए थे। शनिवार रात तीनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में कोहरथा में सड़क पर अचानक कुत्ता सामने आ गया, जिससे बचने बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। हादसे में अखिलेश और कन्हैया घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना कर्मा थाना क्षेत्र के मगरदहा गांव में हुई। कर्मा थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव निवासी अवध नारायण (25) शनिवार शाम मिर्जापुर से अपने घर बाइक से लौट रहे थे। मगरदहा में किसी पिकअप से पास लेने के दौरान अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, जिससे वह घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें