फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गाजियाबाद को 18 रनों से हरा बलिया क्वार्टर फाइनल में

विज्ञापन
चौधरी गोविंद सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रदान करते अतिथि ? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
चौधरी गोविंद सिंह महाविद्यालय ग्राउंड पर 22 वां चौधरी गोविंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का छठवां लीग मैच गाजियाबाद और बलिया के बीच खेला गया। बलिया की टीम ने गाजियाबाद को 18 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि बाबू पंकज सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया व चांदी के सिक्के से टॉस उछाला गया।
विज्ञापन

बलिया की कैप्टन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 133 रन बनाए। बलिया टीम से बल्लेबाजी करते हुए विशाल ने 42 गेंद पर 3 चौके की मदद से 42 रन, पंकज यादव 25 गेंद पर 4 चौके की मदद से 24 रन, मुरारी यादव 10 गेंद पर तीन चौके की मदद से 15 रन बनाए। दिल्ली टीम से गेंदबाजी करते हुए उमेश ने 4 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट, जीतू अनीस व मुदस्सीर ने एक-एक विकेट हासिल किए।
जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 115 रन ही बना सकी। बलिया ने 18 रनों से जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दिल्ली टीम से बल्लेबाजी करते हुए आकाश ने 17 रन, हर्षराज ने 12 रन, हरिओम 16 रन, राजन ने 19 रन बनाए। बलिया टीम से गेंदबाजी करते हुए अनुज ने 4 ओवरों में 22 रन देकर पांच विकेट झटके। विशाल ने 4 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट, लोकेश् व साहिल ने एक-एक विकेट हासिल किए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनुज को लवकुश सोनकर द्वारा दिया गया। इस मैच के निर्णायक अंपायर नौशाद खान व सुरेश सिंह रहे। कमेंट्री अमृत गुप्ता ने की। स्कोरिंग प्रियांशु जायसवाल, डिजिटल स्कोरिंग अनिल चौधरी ने किया। इस मौके पर संरक्षक भाजपा नेता माला चौबे, राम सिंह, राजकुमार केसरी, इरसान खान, सुनील श्रीवास्तव, मुन्ना हाशमी, सुरेश सिंह व कल्पनाथ चौबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें