फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन, राजस्व विभाग ने तीन क्रशर प्लांट सीज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में स्थित तीन क्रसर प्लांटों को वन व राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार की शाम सीज कर दिया। वन विभाग के डाला रेंजर अनिल सिंह ने बताया कि बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के बग्घानाला में स्थित तीन क्रसर प्लांट ऐसे हैं जो वन भूमि पर स्थित हैं। जिन्हें बंद करने के लिए पहले ही कहा गया था, लेकिन प्लांट बंद नहीं हुए। इस वजह से ओबरा तहसीलदार व वन विभाग की संयुक्त टीम ने तीन क्रसर प्लांटों को सीज कर दिया। सीज किए गए क्रसर प्लांटो में से एक क्रसर प्लांट को प्रदूषण विभाग ने पहले ही सीज कर दिया था, जिसे वन विभान ने भी सीज की कार्यवाही कर दी। टीम में वन दरोगा त्रिलोकी दूबे, अंकित कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें