फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। अपना दल युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु के नेतृत्व में शनिवार को पेयजल समस्या को लेकर भलुआ टोला में लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान दयालु ने कहा कि पाइप लाइन में पानी ना आने के कारण जनता में आक्रोश है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने मांग की कि पाईप लाइन छह इंच की होनी चाहिए जबकि ढाई इंच की ही पाईपलाइन बिछाई गई है जिसके कारण पानी प्रेशर से नहीं आता है। दयालु ने कहा अधिकारी मनमानी कर रहे हैं जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। प्रदर्शन में मुख्य रूप से महताब आलम, शाहिद अली, अबरार अहमद, मोहम्मद सैलानी, मकसूद खान, मुख्तार अहमद, रमेश, ओमप्रकाश, जवाहरलाल, नैयर आलम, मुन्ना आलम, आशिक अली, शाहजहां बेगम, मदीना बेगम, शबनम बेगम, मुख्तार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें