फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फाइनेंस की किश्त वसूलने के नाम पर हाईवे पर दबंगई, ट्रेलर चालक से मारपीट; तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2026 12:28 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

वाराणसी-शक्तिनगर पर ट्रेलर को रोककर छिनने की कोशिश और चालक से मारपीट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में फाइनेंस कंपनी के किश्त की आड़ में हाईवे पर वाहनों को रोककर अपने कब्जे में लेने, विरोध पर चालकों के साथ मारपीट करने वाले तीन व्यक्तियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एक ऐसे ही मामले में ट्रेलर संचालक की शिकायत पर रॉबर्टसगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की। तीनों आरोपी श्रीराम फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट बताए जा रहे हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने पहले हाईवे पर ट्रेलर को रोककर छिनने की कोशिश की। विरोध पर चालक के साथ मारपीट करते हुए खिड़की से उसका गला दबाने का प्रयास किया। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
एक ट्रेलर के मालिक ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग उसके वाहन को गेंगुआर के पास रोककर छिनने की कोशिश कर रहे। विरोध करने पर चालक के साथ मारपीट की और खिड़की से उसका गला दबाने का भी प्रयास किया गया। 

मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि तीन व्यक्तियों ने फाइनेंस कंपनी के लिए सीजिंग का कार्य करने की बात कहते हुए किश्त बकाया के नाम पर ट्रेलर को रोका और चालक को उसकी सीट से जबरिया हटाकर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


अपराध निरीक्षक डीपी यादव के मुताबिक मामले में पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मगरहथा निवासी आशु सिंह, राॅबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के परसौना निवासी सूरज पांडेय और पकरी चंडी होटल निवासी संतोष सिंह को चौकी प्रभारी हिंदुआरी विनय कुमार सिंह की अगुवाई वाली टीम ने सोमवार की सुबह हिंदुआरी पुलिया के पहले बाबा ढाबा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो बाइकें बरामद हुईं। उसमें एक बगैर नंबर प्लेट की थी। वाहनों को भी एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। 

विज्ञापन

सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह श्रीराम फाइनेंस कंपनी में सीजिंग का कार्य करते हैं। कंपनी से किश्त बकाए वाले वाहनों की सूची मिलने पर संबंधित वाहनों को कब्जे में लेते हैं और उसे यार्ड में खड़ा करा कंपनी को सूचित करते हैं। 

आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि रविवार की रात भी वह ट्रेलर को किश्त बकाया होने के आधार पर ही जबरन कब्जे में लिए। उसे लेकर हिंदुआरी स्थित यार्ड जा रहे थे तभी गेंगुआर में ट्रेलर खराब होकर बंद हो गया। चालक ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।
 
सूरज और संतोष का पहले से है आपराधिक इतिहास 
सूरज के खिलाफ जहां वर्ष 2022 में भी राॅबर्ट्सगंज कोतवाली में आपराधिक मामला दर्ज पाया गया है। वहीं संतोष सिंह के खिलाफ इसी वर्ष इस घटना से पूर्व राॅबर्टसगंज कोतवाली में एक मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें