सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र में करीब दस वर्ष पहले हुई गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में जिला जज राम सुलीन ने तीन दोषियों को पांच-पांच वर्ष के कठोर कैद की सजा सुनाई है। मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने उन पर चार-चार हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड की राशि न देने पर अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
विज्ञापन
अभियोजन के मुताबिक वर्ष 2016 में कोन थाने मेें खेमपुर के टोला चतरखड़िया निवासी भोला यादव, राममूरत यादव और हीरालाल यादव के विरुद्ध जान से मारने के प्रयास के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपियों के विरुद्ध अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान और पत्रावलियों के अवलोकन पर तीनों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।