फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में हादसा: नदी में नहाते समय चचेरे भाई-बहन समेत तीन डूबे, दो युवतियों को निकाला; युवक लापता

Wed, 24 Apr 2024 05:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है। नदी में नहाते समय दो बालिकाओं समेत तीन लोग नदी में डूब गए। 
 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के करगरा गांव में बुधवार की सुबह सोन नदी में नहाते समेत चचेरे भाई-बहन समेत तीन लोग डूब गए। काफी प्रयास के बाद दोनों युवतियों को नदी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि युवक लापता है। उसकी तलाश जारी है। तीनों रिश्तेदार हैं और एक शादी समारोह में हिस्सा लेने यहां आए थे। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
करगरा गांव निवासी नागेंद्र पाठक की बेटी की शादी है। इसी में शामिल होने के लिए उनके रिश्तेदार आए हुए हैं। बुधवार की सुबह भदोही जिले के उदय करनपुर निवासी दिनेश दुबे का पुत्र अंकित (18), अपनी चचेरी बहन दीपा (20) व केवटा गांव निवासी साक्षी (18) के साथ गांव में सोन नदी की ओर घूमने गए थे। वहां तीनों नदी में उतरकर नहाने लगे। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नहाते समय गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ी तो वह बचाने के लिए दौड़े। काफी मशक्कत के बाद दीपा और साक्षी को बाहर निकालने में सफलता मिली, मगर अंकित नदी में समा गया। 
विज्ञापन


गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू हुई, लेकिन तीन घंटे बाद भी उसका पता नहीं चल पाया था। घटनास्थल पर चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह सहित अन्य अफसर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक डूबे युवक की तलाश जारी रही। उधर, नदी से बाहर निकाली गई दीपा और साक्षी को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें