फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में काम रहे सोनभद्र के तीन बाल मजदूर मुक्त, ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा

Fri, 02 Apr 2021 11:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
child labour - फोटो : child labour
विज्ञापन
तेलंगाना प्रांत के महबूबबाद जिले में बाल मजदूरी कर रहे जिले के तीन बच्चों को पुलिस ने मुक्त करा लिया है। वहां के जिलाधिकारी ने तीनों बच्चों को पुलिस के साथ जिले में भेजवा दिया। आरोपी ठेकेदार के खिलाफ तेलंगाना के थोरूर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


तेलंगाना प्रदेश के महबूबबाद जिले के जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन को मेसेज भेजा जिसमें तीन बाल मजदूरों को मुक्त कराने की सूचना थी। कहा गया कि पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रहने वाले हैं।

जबरदस्ती मजदूरी कराने के मामले में ठेकेदार के खिलाफ जेजे एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शुक्रवार को तेलंगाना पुलिस व वहां के बाल कल्याण समिति से जुड़े लोग तीनों बच्चों को लेकर जिले में आ गए।

तीन बच्चों से तेलंगाना में बाल मजदूरी कराने की जानकारी मिली है। महबूबबाद जिले के जिलाधिकारी की ओर से इस संबंध में मेसेज मिला है। वहां के प्रशासन ने तीनों बच्चों को यहां पहुंचा दिया है। अब तीनों को बालगृह बालक में आवासीत कराते हुए पारिवारिक पुनर्वासन कराया जाएगा। - डॉ. अमरेंद्र पौत्स्यायन, जिला प्रोबेशन अधिकारी-सोनभद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें