घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के कुंडा गांव में दो पक्षों में मारपीट और विवाद हो गया। मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कुंडा गांव निवासी वाली कस्तूरा देवी ने घोरावल कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही रहने वाले श्यामा, विफलाल तथा बाबूलाल ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की। तीनों आपस में सगे भाई हैं। महिला ने बताया कि थाने से नोटिस आने की बात को लेकर उन लोगों ने उसके साथ मारपीट व गाली गलौज किया। पुलिस ने मामले से जुड़े श्यामा, विफलाल तथा बाबूलाल के खिलाफ संबंधित धारा में बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया। आरोपी तीनों भाइयों की तलाश में लगी थी। शुक्रवार को तीनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।