फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन और राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने चोरी के कई मामलों में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक समेत अन्य सामान भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

एक नवंबर को बहुआर गांव निवासी मनोज पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी मोबाइल केयर दुकान से दो माेबाइल चोरी होने का केस दर्ज कराया था। वहीं घोरावल कोतवाली क्षेत्र के नेवारी गांव निवासी जागेश्वर बैगा की 25 नवंबर को धर्मशाला चौक से बाइक चोरी हो गई। दोनों मामलों की जांच कर रही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को पंवर मोड़ के पास से टप्पू पाण्डेय उर्फ निगम देव पांडेय और दीपक देव पांडेय को गिरफ्तार किया। दोनों परासी पांडेय के निवासी हैं। उनके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। मामले में पुलिस ने चोरी की बाइक की खरीद बिक्री, कूटरचित दस्तावेज़ तैयार करने, धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए दाेनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई कवींद्र सिंह यादव, आरक्षी संतोष कुमार, प्रेमप्रकाश, अजीत यादव शामिल रहे। वहीं चोपन पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे रामजी चेरो निवासी सिंदुरिया को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें