फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 44 टन चोरी के कोयला के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। कोयला चोरी के मामले में अनपरा पुलिस को रविवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने 44 टन चोरी के कोयला के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में अभी चार आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। चोरी के कोयले को फर्जी कागजातों के आधार पर मंडी में बेचने की तैयारी थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक औड़ी-सिंगरौली मार्ग के किनारे ऊंची बाउंड्री बनाकर कोयला चोरी का कारोबार लंबे समय से किया जा रहा था। कोयला चोरी से जुड़े लोग यहां परियोजनाओं को जाने वाले कोयले को यहां उतारते और और दूसरे वाहनों में अच्छे कोयले को लोड कर कूटरचित दस्तावेजों के साथ मंडियों में बेच देते थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली थी। एसपी के निर्देश पर अनपरा पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया तो रविवार को यह खेल उजागर किया। दुल्लापाथर के समीप बाउंड्री के अंदर खड़े हाईवा को पुलिस ने पकड़ा। उस पर कोयला लदा था। अनपरा थानाध्यक्ष शेषनाथ पाल अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे तो कोयला चाेरी से जुड़े लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम अफसर अंसारी निवासी मेराल गढ़वा झारखंड, देव कुमार सिंह निवासी रामानुजगंज बलरामपुर छत्तीसगढ़ और विंदेश्वर सिंह निवासी रामानुजगंज बलरामपुर छत्तीसगढ़ बताया। इसके अलावा विकास प्रजापति निवासी गढ़वा , राम जतन सिंह निवासी डफ 121 सेक्टर दुद्धीचुआं शक्तिनगर, सोनू नायडू, राकेश कुमार सिंह निवासी लालपुर वाराणसी की भी संलिप्तता बताई। पुलिस ने चोरी का 44 टन कोयला और कूटरचित नंबर प्लेट भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने सभी के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पकड़े गए तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें