एएसपी ऋषभ रूणवाल ने बताया कि घायलों की पहचान बिहार के कैमूर (भभुआ) जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के झरिया निवासी 50 हजार रुपये के इनामी विकास यादव और चैनपुर निवासी मेराज कुरैशी के रूप में हुई। तीसरा आरोपी चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के हथिनी गांव निवासी विजय प्रताप यादव उर्फ वकील यादव है।
तलाशी में दोनों घायल आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पिकअप वाहन से छह पशु भी बरामद किए गए, जिन्हें वध के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गो-तस्करी करते हैं और गोवंशों को बिहार ले जाकर बेचते थे। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।