फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। नगर के कचहरी रोड पर स्थित एक कम्प्यूटर सेंटर से फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने के चल रहे खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। रविवार को सभी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक दुद्धी डॉ. शाह आलम अंसारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार को ग्राम खजुरी निवासी अनिता देवी पत्नी बसंत कुमार अपने पुत्र विक्की का जन्म प्रमाणपत्र लेकर आधार बनवाने के लिए सीएचसी पर आई थी। जब विक्की के जन्म प्रमाणपत्र को वेबसाइट पर दर्ज किया गया। तो प्रमाणपत्र संदिग्ध प्रतित हुई। आवेदक ने बताया कि उसे प्रमाणपत्र रितेश कम्प्यूटर सेंटर से बना कर दिया गया है। जब स्वास्थ्य विभाग की टीम सेंटर पर पहुंची तो संचालक रितेश ने उपरोक्त प्रमाणपत्र अपने साथी ब्रम्हपूजन व नीरज के सहयोग से लैपटॉप व मोबाइल से बनाने की बात स्वीकार किया। पुलिस ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. शाह आलम की तहरीर पर रितेश व ब्रम्हपूजन निवासी रजखड़ और नीरज निवासी कटौन्धी के खिलाफ धोखाधड़ी, सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर हिरासत में लिए गये आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें