फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पेट्रोलपंप कर्मी को दौड़ा कर पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जॉबर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मी के साथ गाली गलौज करते हुए मारने पीटने का मामला प्रकाश में आया है। कर्मी ने मामले की तहरीर दुद्धी कोतवाली में देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर युवक राहुल निवासी पकरी थाना विंढमगंज काम करता है। रविवार को दोपहर में एक व्यकित ट्रैक्टर लेकर गया और 2010 का डीजल देने की बात कहीं। कर्मी के मुताबिक तेल देने के बाद भी उक्त व्यकित ने पैसे नहीं दिए। कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि तेल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर उक्त व्यक्ति ने बिना कारण उसे पीटने लगा और धमकी भी दी गई है। बता दें कि पेट्रोल पंप पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें