फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: सोनभद्र में मौसम का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से तीन पशु मरे, बाल-बाल बचा पशुपालक

Wed, 08 Oct 2025 02:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में आकाशीय बिजली गिरने से तीन पशु मर गए। हालांकि गनीमत रहा कि पशुपालक की जान बच गई। घटना से पशुपालक चिंतित हैं। 
विज्ञापन
आकाशीय बिजली (सांकेतिक) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरमा पुलिस चौकी क्षेत्र के बलुई बंधी स्थित केवटा मोड़ के पास मंगलवार की देर शाम बिजली गिरने से दो भैंस और एक गाय मर गई। घटना के दौरान एक पशुपालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार केवटा गांव निवासी शिवमूरत पाठक उर्फ मोहन अपनी दो भैंस को बलुई बंधी से चराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जन और बरसात के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से दोनों भैंस मौके पर ही मर गईं। संयोगवश उस समय शिवमूरत थोड़ी दूरी पर थे, जिससे उनकी जान बच गई।

वहीं, गांव के ही हीरामणि त्रिपाठी के घर के समीप खूटे से बंधी एक गाय भी बिजली की चपेट में आकर मर गई। इस प्राकृतिक आपदा से पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पशुपालकों ने इस घटना की सूचना संबंधित राजस्व व पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें