फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खाद्यान्न वितरण अनियमियता पर तीन आंगनबाड़ी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्यान्न वितरण में अनियमितता को लेकर कोन ब्लॉक के ग्राम पंचायत खेमपुर में कार्यरत तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई बाल पुष्टाहार के वितरण में अनियमितता बरतने एवं चोरी की शिकायत पर बाल विकास परियोजना अधिकारी चोपन ने की है। तीनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निलंबित करते हुए विभागीय जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

खेमपुर में कुल चार आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिन पर तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यरत हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कभी भी मानक के अनुसार वितरण नहीं किया जाता है। बुधवार की रात वितरण के लिए रखे गए खाद्यान्न में कुछ मात्रा को तीनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टेंपो से कहीं ले जा रही थीं। ग्रामीणों ने टेंपो रोक लिया और हंगामा करने लगे। जांच कराने की मांग लेकर ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख से भी शिकायत की। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रमुख प्रतिनिधि ने सीडीपीओ से जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा। बृहस्पतिवार को सीडीपीओ रवींद्र प्रकाश गिरी ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पूछताछ की। प्रथम दृष्टया वितरण में अनियमितता मिलने पर खेमपुर में कार्यरत तीनों आंगनबाड़ी सुषमा देवी केंद्र इंचार्ज प्रथम द्वितीय, विनिता देवी लौगांटोला व जैनम खातून खेमपुर तृतीय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उक्त केंद्र का चार्ज दूसरे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सौंपते हुए विभागीय जांच कराया जा रहा है। सीडीपीओ ने बताया कि आगे कि खाद्यान्न ग्राम प्रधान की उपस्थिति में ही बांटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें