फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन क्विंटल गांजा बरामद, दो बंदी

Thu, 08 Oct 2015 10:40 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी पुलिस ने बुधवार की दोपहर बाद खाड़पाथर मोड़ से ट्रक के केबिन से साढ़े तीन क्विंटल गांजा बरामद किया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत दस करोड़ बताई जा रही है। पुलिस ने रामू यादव और संतोष कुमार नाम के आरोपियों को भी पकड़ा आैर गुरुवार को एनडीपीएस एक्ट में उनका चालान कर दिया गया। एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन


पिपरी एसओ भारत भूषण तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर मोड़ पर एक दस चक्का ट्रक को बुधवार की दोपहर बाद दो बजे पुलिस टीम ने पकड़ लिया।

ट्रक को पिपरी थाने लाया गया। पुलिस ने ड्राइवर की सीट के पास केबीन में लगभग साढ़े तीन क्विंटल गांजा बरामद कर किया, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग दस करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


 पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम पता राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन कला गांव निवासी रामू यादव पुत्र तुलसी यादव व संतोष कुमार पुत्र रामवृक्ष बताया। 

आरोपियों ने बताया कि इलाहाबाद के मांडा निवासी त्रिशूल चंद जायसवाल, जो फूलपुर इलाहाबाद से वांछित हिस्ट्रीसिटर है उसी का यह कारोबार है।

पुलिस टीम में रेणुकूट चौकी प्रभारी बाली मौर्या, एसएसआई प्रमोद सिंह, कांस्टेबल नवीन, विवेक व जितेंद्र एवं इलाहाबाद एसटीएफ के अतुल सिंह, दिग्विजय सिंह, प्रभंजन, दिलीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें