सोनभद्र। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। पुलिस महकमा फेस मास्क न पहनने वालों का चालान काट रहा है, लेकिन खुले जगहों पर मास्क फेंकने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि उपयोग किए गए मास्क को खुले में फेंक दिए जाने से संक्रमण का खतरा भी है। राजकीय अस्पतालों से निकलने वाला मास्क व अन्य मेडिकल वेस्ट नष्ट करने के लिए निजी संस्था को जिम्मेदारी दी गई। लेकिन इधर-उधर फेंके गए फेस मास्क के निस्तारण के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। सीएमओ ने आम नागरिकों से फेस मास्क को गड्ढों में फेंक कर नष्टे करने का आह्वान किया है।