फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राजनैतिक पार्टियों के साथ विभिन्न संगठनों ने कानपुर में हुई घटना पर आक्रोश जताया और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। गोलीकांड में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कानपुर में एक मुठभेड़ में आठ पुलिस कर्मियों के शहीद पर शोक संवेदना व्यक्त किया। प्रदेश सरकार से शहीद पुमिलसकर्मियों के लिए उनके परिवार वालों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। कहा कि भाजपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। इस सरकार में जंगलराज कायम है। गुंडे, माफिया सरेआम घूम रहे हैं। सपा नगर अध्यक्ष कामरान खान व जिला मीडिया प्रभारी महफूज खां के अध्यक्षता में रामलीला मैदान रॉबट्र्सगंज में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इससे पहले प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने कहा कि योगी सरकार हार्डकोर अपराधियों को संरक्षण दे रही है, जिसका परिणाम कानपुर में आठ पुलिस जवानों की हत्या है। कहा कि सरकार ने खास चिन्हित अपराधियों को शरण दे रखा है। सभी ने घटना के मुख्य आरोपी को तत्काल अरेस्ट कर फांसी पर लटकाने तथा शहीद के घरवालों को एक-एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की। इस मौके पर प्रमोद यादव, अजीत मौर्या, रोहित सोनकर, अमान अली, अनिकेत त्यागी, अफरोज खान, अशोक पटेल, सुधांशु सिंह, इंजमाम उल्लाह खान, बृजेश रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें