फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहा दिया हजारों लीटर पानी

Thu, 14 Apr 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर पालिका टंकी का वाल लिकेज होने पर बहते पानी में स्नान करते बच्चे।
विज्ञापन
 नगर पालिका पार्क में 75 किलोलीटर क्षमता वाली पानी टंकी का वाल्व बुधवार की शाम खराब हो गया। इससे नगर के कई हिस्सों में गुरुवार शाम तक पानी की आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। उधर, वाल्व की खराबी दूर करने के लिए टंकी में एकत्रित हजारों लीटर पानी पार्क में बहा दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष का कहना है कि जब तक पानी नहीं बहाया जाता, वाल्व की मरम्मत नहीं कराई जा सकती थी। गुरुवार की देर शाम पानी की आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन



  पालिका परिषद की 75 किलोलीटर क्षमता की पानी टंकी नगर पालिका पार्क में है। इस टंकी का वाल्व बुधवार को खराब हो गया। इससे नगर में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार और गुरुवार की शाम तक पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे नगर के ज्यादातर हिस्सों के लोग प्रभावित हुए। टैंकरों से हुई पानी की आपूर्ति से लोगों का किसी तरह काम चला। पालिका प्रशासन ने वाल्व की मरम्मत के लिए टंकी में भरा हजारों लीटर पानी बहा दिया।

लोगों का कहना है कि पानी को बहाने के बजाए उसके संचय की कोई योजना नहीं तैयार कराई गई। पानी बहने से पार्क में पानी भर गया। उधर, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता का कहना हैं कि टंकी का वाल्व खराब हो गया है। पानी बहाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था। जब तक पानी नहीं बहाया जाता, वाल्व की मरम्मत नहीं कराई जा सकती थी। बताया कि मरम्मत का कार्य चल रहा है। देर रात तक कार्य पूरा हो गया तो पानी की आपूर्ति की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें