फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मानचित्र के बन गए हजारों मकान, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) से बिना मानचित्र पास कराए ही डाला, ओबरा, चोपन क्षेत्र में हजारों मकान बन गए हैं। यह मामला संज्ञान में आने पर ओबरा एसडीएम प्रकाशचंद्र ने बिना मानचित्र बने मकानों की जांच शुरू करा दी है। एसडीएम ने साडा के अवर अभियंता और क्षेत्रीय लेखपालों से बिना मानचित्र के बने मकानों की सप्ताह भर के अंदर तलब की है।
विज्ञापन

इस कार्रवाई से बिना नक्शा के मकान बनवाने वालों में हड़कंप मच गया है। नवसृजित ओबरा तहसील के डाला, ओबरा और चोपन क्षेत्र में साडा क्षेत्र में बिना मानचित्र के अधिकांश मकान बनाए गए हैं। अभी भी सैकड़ों मकान का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसकी शिकायत मिलने के बाद तहसील प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसडीएम प्रकाश चंद्र ने बताया कि उनके तहसील क्षेत्र के ओबरा, डाला और चोपन में शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण से बिना मानचित्र बनवाए हजारों मकान के बनने और सैकड़ों मकानों का निर्माण कार्य कराए जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। कहा कि साडा के अवर अभियंता और क्षेत्रीय लेखपालों को एक सप्ताह भीतर बिना मानचित्र के बने मकानों और निर्माणाधीन मकानों का रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे करवाई की जाएगी। उधर एसडीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को साडा के जेई और लेखपाल मकानों का सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें