फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जिनके नाम दो बीघा जमीन, उन्हें दे दी 46 बोरी खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में खाद की किल्लत के बीच वितरण में धांधली के भी मामले सामने आए हैं। एक तरफ मध्यम वर्ग एवं बड़ी जोत के किसान एक-एक बोरी खाद के लिए परेशान हैं तो दूसरी तरफ भूमिहीन एवं दो-पांच बिस्वा जमीन वाले किसानों पर खाद विक्रेता मेहरबान हैं। खाद वितरण में अनियमितता बरतने का मामला पॉस मशीन से पकड़ा गया है। कई ऐसे किसानों को बड़ी मात्रा में खाद वितरित किया गया है। कृषि विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में इस साल अच्छी बारिश होने से धान की खेती का रकबा बढ़ा है। ऐसे में खाद की मांग भी बढ़ी है। जिले में संचालित साधन सहकारी समितियों के साथ ही प्राइवेट दुकानों पर खाद के लिए बड़ी संख्या में किसानों की भीड़ पहुंच रही है। अब भी कई केंद्रों पर खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ पहुंच रही है।
प्रशासन की तरफ से पॉस मशीन से खाद वितरण के निर्देश दिए गए हैं। एक तरफ जहां बड़ी जोत के किसानों को उनके रकबा के हिसाब से खाद देने मेंं आनाकानी की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ छोटी जोत वाले किसानों में बड़ी मात्रा में खाद वितरित किए जाने का मामला सामने आया है। ऐसे में प्राइवेट दुकानों के साथ ही साधन सहकारी समितियों पर खाद वितरण में अनियमितता की भी पोल खुल रही है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो घोरावल क्षेत्र में दो बिस्वा जमीन वाले किसानों को पॉश मशीन के जरिए 40-40 बोरी खाद दे दी गई है। जिले के घोरावल, करमा और बभनी ब्लॉक में खाद वितरण में अनियमितता बरते जाने के कई मामले आए हैं। नाम न छापने के शर्त पर किसानों का कहना है कि जिन किसानों को रकबा से अधिक खाद बांटा गया है, उनके माध्यम से किसानों में ऊंचे दाम पर खाद की सप्लाई की गई है। इसमें समितियों के सचिव व प्राइवेट दुकानदार शामिल हैं।

केस एक:
दो बीघा खेत पर ली 46 बोरी खाद
विकास खंड बभनी के बभनी बाजार निवासी एक किसान को कई बार में 46 बोरी खाद दिया गया है। खाद लेने वाले किसान के पास सिर्फ दो बीघा जमीन है। ऐसे में खाद की कालाबाजारी किए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। संबंधित दुकानदार का लाइसेंस निलंबित करते हुए विभाग की तरफ से कार्रवाई की जा रही है।
-
केस दो:
दो बिस्वा जमीन पर 40 बोरी खाद दे दी
घोरावल ब्लॉक में ऐसे प्राइवेट दुकानदारों को चिह्नित करते हुए नोटिस जारी किया गया है, जिन्होंने भूमिहीन व्यक्तियों या फिर दो से पांच बिस्वा जमीन वालों आधार कार्ड से पाॅस मशीन के जरिए 35 से 40 बोरी यूरिया दे दी गई है। वहीं दो अलग-अलग समितियों से एक किसान ने 30 बोरी खाद का उठान किया है। पॉस मशीन से गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद विभागीय अधिकारी जांच में जुटे हैं।
-

वर्जन:
पॉस मशीन से रकबे से ज्यादा खाद बांटने के मामले पकड़े गए हैं। बभनी में एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया है। दो अलग-अलग समितियों से एक किसान ने 30 से 35 बोरी खाद ली है। जिन समितियों और दुकानों में रकबे से ज्यादा खाद बांटी गई है, उनका सत्यापन कराया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। - वीरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें