फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्ति जरूर लगवाएं वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से सुरक्षित होने के लिए डीएम अभिषेक सिंह ने जिलों के लोगों से अपील की है कि जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है, वे लोग खुद और अपनेे करीबी सीएचसी एवं पीएचसी पर कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी टीका जरूर लगवाएं। वैक्सीन लगवाने के बाद यदि कोई कोरोना पॉजिटिव होता है भी तो वह कोरोना जान लेवा नहीं होता। टीका लगवाने के बाद नागरिक ज्यादा सुरक्षित होते हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि कोराना संबंधी लक्षण मिलने पर जानकारी देने अथवा कोरोना या बीमारी के संबंध में किसी प्रकार की समस्या होने पर सीधे जिले स्तर पर स्थापित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल रूम सेंटर पर किसी भी समय शिकायत, सूचना दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण बचाव संबंधी जिला स्तरीय कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील है। इसमें पर्याप्त पीएनटी नम्बर की व्यवस्था की गयी है, ताकि किसी भी नागरिक का फोन आने पर तुरन्त समस्या को दर्ज करते निस्तारण की व्यवस्था की जाय। उन्होंने बताया कि जिला कंट्रोल रूम के वाट्सअप नंबर 8840127444 क्रियाशील है। इसी प्रकार से 05444-224949, 05444-224951, 05444-224952, 05444-224953, 05444-224954, 05444-222384, 05444-223676, 05444-223677 तथा 05444-222959 क्रियाशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें