फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जन-जन का यह नारा है, मतदान अधिकार हमारा है...

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। स्थानीय कस्बा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को मतदान जागरुकता रैली निकाली। हाथों में आकर्षक स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। मतदान जागरुकता रैली को एसडीएम दुद्धी सुरेश राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली में जीआईसी, जीजीआईसी, सोनांचल इंटर कॉलेज के विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक शामिल हुए। रैली अमवार मोड़, श्रीसंकट मोचन मंदिर मोड़, तहसील मोड़, म्योरपुर रोड होते हुए टाउन क्लब मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। रैली से पहले जीजीआईसी परिसर में एसडीएम दुद्धी सुरेश राय ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता के लिए जहां वोट देना जरूरी है, वहीं वोट देना नागरिक का अधिकार भी है। रैली में शामिल अधिकांश छात्र पहली वार अपना वोट करने जा रहे हैं। यह उनके लिए वोट देकर नया अनुभव होने वाला है। उसके बाद एसडीएम दुद्धी ने सभी छात्रों को मतदान के लिए शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रधानाचार्य डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. दिव्या रॉय, जीआईसी प्रिंसिपल अजय सिंह, डिप्टी प्रिंसिपल ऋषिकेश पाठक, अभिजीत त्रिपाठी, श्याम बिहारी चौधरी, संतोष सिंह, रामरक्षा सिंह पटेल, संगीत अध्यापिका पूनम रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें