नगर कोतवाली क्षेत्र के ममुआ गांव में शनिवार की रात एक व्यक्ति के घर में घुसे चोर वृद्ध दंपती को एक कमरे में बंद कर हजारों का माल समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर छानबीन की।
ममुआ गांव निवासी यदुनाथ शुक्ल शनिवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सो रहे थे। रात्रि में चोर घर का दरवाजा निकालकर अंदर घुस गए। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद इत्मीनान से घर को खंगाला। सुबह नींद खुलने पर गृहस्वामी ने कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की तो दरवाजा बंद देख अवाक रह गए। किसी तरह बाहर आकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। उनके मुताबिक बगल के कमरे में रखा बक्सा और अटैची का लॉक तोड़कर चोर तीस हजार रुपये का सामान ले गए। कोतवाली प्रभारी विद्यासागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।