फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर में घुसकर चोरों ने 1.70 लाख नकदी और जेवरात उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा बिरधी में बुधवार की रात चोरों ने एक घर से नकदी-जेवरात समय लाखों का माल उड़ा दिया। पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोरों ने तीन कमरों में चोरी को अंजाम दिया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन

बिरधी गांव निवासी संदीप सिंह पटेल के परिजन बुधवार की रात खाना खाने के बाद सोने चले गए। आधी रात में घर के पिछले हिस्से का दरवाजा तोड़कर चोर अंदर घुसे। इसके बाद तीन कमरों में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान चुरा लिया। संदीप के मुताबिक चोर 1.70 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान समेट ले गए। सुबह घरवालों की नींद खुली तो चोरी की जानकारी हुई। खोजबीन पर घर से कुछ दूरी पर खेत में खाली बक्सा पड़ा मिला। पीड़ित ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर चोरों पर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें