फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 24 घंटे में 12 स्थानों पर लगी आग, कहीं मकान जला तो कहीं फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/शाहगंज। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग 12 स्थानों पर बृहस्पतिवार को आग लगने की घटना हुई। कहीं खेत में खड़ी गेहूं की फसल आग लगने से जल गई तो कहीं खलिहान में और ट्रैक्टर पर रखा भूसा धू-धूकर जल गया। आग लगने की घटना से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग की टीम पूरे दिन आग बुझाने में जूझती रही।
विज्ञापन

शाहगंज क्षेत्र के अरुआंव गांव निवासी चंद्रमोहन मिश्रा के नाती की शादी है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए पूरा परिवार जबलपुर गया हुआ है। बृहस्पतिवार की दोपहर में 11 हजार लाइन से निकली चिंगारी से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। गेहूं की फसल जलता देख ग्रामीण बुझाने के प्रयास में जुट गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक चंद्रमोहन का करीब छह बीघे गेहूं जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने फोन से आग लगने की घटना की जानकारी घरवालों को दी। करमा ब्लॉक के झकाही मठ के पास खड़ी गेहूं की फसल में तथा सरंगा में बास की कोठी में आग लग गई। सदर ब्लॉक के हिन्दुआरी में रहे भूसे में आग लग गई। घोरावल ब्लॉक के बिसरेखी में एक घर में आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। कोन ब्लॉक के निगाई में, चोपन थाना क्षेत्र के लालगंज में, जुगैल क्षेत्र के खेबंधा चक्रवात गांव में खेत में आग लगने से हजारों का नुकसान हुआ है। घोरावल कोतवाली के तल्थरताला, सेनखार गांव में खेत में आग लग गई। वहीं बभनी ब्लॉक के रमाकुरर गांव में घर में आग लगने से घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। इस प्रकार से कुल 11 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई। इससे लोगों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें