चुर्क। सदर कोतवाली क्षेत्र के चुर्क बाजार में स्थित निजी कंपनी के फैब्रिकेसन बाउंड्री में चोरों ने सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया।
चुर्क मुसही गांव से सटे निजी कंपनी की फैब्रिकेसन की बाउंड्री की दीवार में सेंध लगाकर बुधवार की रात चोरी का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी निजी कंपनी के गार्डों को बृहस्पतिवार की सुबह हुई। तब जाकर कंपनी के कर्मचारियों ने सेंध काटे स्थान को बंद कराया। इस मामले में चुर्क चौकी प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है।