केकराही। करमा थाना क्षेत्र के करकी माइनर पर स्थित तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। चोरों ने एक और दुकान में चोरी करने का प्रयास किया। चोरी की सूचना बृहस्पतिवार की सुबह दुकानदारों को मिली। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
चोरों ने निहालुद्दीन के जनरल स्टोर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब पांच किलो किशमिश, बादाम, छुहारा, काजू के साथ 15 हजार रुपये नकद चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने भगवान दास का शटर तोड़ा जहां से केला, सेब, एक पेटी, लाई दो बोरी ले गए। इसके बाद फिर बीरू मुर्गा वाले का ताला तोड़कर 20 मुर्गा चोरी कर ले गए। चोरों ने जमालुद्दीन के घर जाकर दुकान खोलने का प्रयास किया। इस दौरान पत्नी पूर्व प्रधान फिरोजा खातून को आहट लगी तो उन्होंने शोर मचाया। इस पर चोर भाग गए। इतना ही नहीं चोरों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है।
घर के आंगन में खड़ी बाइक चोरी
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के भवना गांव में बीती बुधवार की रात घर के आंगन में खड़ी बाइक चोरी हो गई। भवना निवासी चंद्रमा प्रसाद पुत्र कांता ने तहरीर देकर बताया है कि उसने अपनी बाइक घर के आंगन में खड़ी की थी। सुबह जब सोकर उठे तो देखा कि बाइक आंगन में नहीं थी।