फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गांवों में घूमकर खोज रहे थे 5 फीट की लड़की, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तंत्र-मंत्र की साधना के लिए पांच फीट की आदिवासी लड़की ढूंढ रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के करहिया गांव निवासी एक महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उससे म्योरपुर के एक युवक ने पांच फीट की आदिवासी लड़की का इंतजाम करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

उसने शर्त रखी कि लड़की के शरीर पर गोदना का निशान नहीं होना चाहिए। उसने कहा कि वह लड़की के माध्यम से तंत्र-मंत्र की साधना करेगा। इससे धन वर्षा होगी और उसे उचित रकम भी दी जाएगी। शंका होने पर महिला ने पूछताछ की तो आरोपी उससे गाली गलौज करने लगा।
महिला ने वीडियो बनाकर पुलिस को दे दिया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक ने गिरोह में शामिल अन्य लोगों की जानकारी दी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी सतेंद्र प्रताप सिंह और अवधेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों का कहना है कि गिरोह के तार झारखंड से जुड़े हैं। एसओ कमल नयन दुबे ने बताया कि दुद्धी से गिरफ्तार अवधेश तिवारी को एक व्यक्ति ने बताया था कि साढ़े पांच फीट लंबी आदिवासी लड़की ढूंढिए, उसका शुद्धिकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान धन की वर्षा होगी और लड़कियों के खाते में पैसा आ जाएगा। लालच में आकर अवधेश ने म्योरपुर के हरहोरी गांव निवासी सतेंद्र प्रताप सिंह से संपर्क किया और सतेंद्र ने म्योरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संपर्क शुरू किया। इस बीच एक सामाजिक कार्यकर्ता महिला ने वीडियो बना कर भंडाफोड़ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें