फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने पुलिस को बताईं समस्याएं

Tue, 21 Feb 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनाव और त्यौहार व्यवस्था को लेकर मंगलवार शाम थाने में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में इलाके के लोगों ने समस्याएं रखी और पुलिस के अधिकारी व्यवस्था की जानकारी। बताया गया कि चुनावी व त्यौहारी माहौल को खराब करने वाले किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

चुनावी प्रक्रिया बीच पडने वाली महा शिवरात्रि और होली को लेकर पुलिस ने कई हिदायतें जारी की। कहा कि किसी तरह के छींटाकशीं पर पुलिस सख्ती से काम करेगी।  क्षेत्रीय लोगों ने बिजली, पानी, साफ-सफाई की अनुपलब्धता का भी मसला उठाया। मौके पर मौजूद कई गांवों के प्रधानों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनके स्तर से व्यवस्था के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने कहा कि पुलिस हर हाल में चुनाव व उसके बीच पडने वाले पर्वो को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए कटिबद्ध है। इस दौरान चिल्काटांड के ग्राम प्रधान रविंद्र यादव, कृष्णशिला की शांति देवी, पूर्व प्रधान नंदलाल, मोहन गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें