फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जिस बेटे के लिए दुल्हन देखने जा रहे थे, उसका शव लेकर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी थानांतर्गत रेणुकूट-अनपरा मार्ग पर मकरा गांव के पास ओवरलोड राख भरे हाइवा के नीचे दबने से कार सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया। डीएम के निर्देश पर आधी रात में ही दुद्धी में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। सोमवार को वाराणसी में चारों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

खूंटार निवासी विष्णु राय शर्मा के दूसरे नंबर के पुत्र दीपक शर्मा की शादी के लिए लड़की देखने मां सुकवारी देवी, चाचा रामायण शर्मा, चाची रीता देवी वाराणसी जा रहे थे। घर से यह निर्णय हुआ था कि लड़की पसंद आने के बाद तुरंत रिश्ता पक्का कर दिया जाएगा। बाद में भव्य तरीके से सगाई होगा।
इसलिए लड़की देखने के लिए लड़के को साथ में लेकर जा रहे थे, मगर नियति को कुछ और ही मंजूर था। रविवार की देर रात राख में दबे शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद डीएम के निर्देश पर आधी रात के बाद चिकित्सक डॉ. मनोज एक्का, डॉ. संजीव कुमार ने पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन शव लेकर वाराणसी चले गए। इस हृदयविदारक हादसे से पूरा गांव गम में डूबा है। सबसे अधिक दर्द उन बच्चों के चेहरे पर दिख रहा है, जो घटना में मां-बाप की मौत के बाद बेसहारा हो गए। रामायण शर्मा व रीता शर्मा के बच्चे जया शर्मा, आशु शर्मा व सिब्बू शर्मा अपने मम्मी-पापा को ढूंढ रहे थे।
रोते बिलखते बच्चों का बुरा हाल हो गया है। वृद्ध दादी को बेटा-बहू व नाती की मौत की सूचना मिली तो वह बदहवास हाल में हो गई। दीपक शर्मा के पिता विष्णु प्रसाद शर्मा व बड़ा भाई पवन शर्मा, छोटा अभय शर्मा मौत की खबर पर फूट-फूटकर रो पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें