फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से लौटे श्रमिकों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। गुजरात से मंगलवार की देर शाम को दुद्घी क्षेत्र के दुम्हान गांव में पांच श्रमिकों के पहुंचने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की। जानकारी के अनुसार कई महीने पूर्व दुम्हान गांव से पांच की संख्या में गुजरात कमाने गए युवक मंगलवार की देर रात अपने घर दुम्हान पहुंचे।
विज्ञापन

युवकों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अपने घरों में ना जाकर ग्राम प्रधान रामसुरेश कुशवाहा को सूचना दिया। ग्राम प्रधान ने थर्मल स्क्रीनिंग और क्वारंटीन कार्य में लगे डॉ.गौरव सिंह, डॉ दिलीप प्रसाद को सूचना दी। डॉक्टरों की टीम दुम्हान गांव पहुंचकर आए सभी पांचों युवकों का थर्मल स्क्रीनिंग की। डॉक्टर ने बताया कि युवक अभी पूरी तरह से ठीक हैं। वहीं भाउराव देवरस राजकीय पीजी कॉलेज में बिहार से बलरामपुर जा रहे 24 युवकों को महाविद्यालय में क्वारंटाइन किया गया। सभी का थर्मल स्क्रीनिंग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें