फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अनपरा और ओबरा परियोजना से 1975 मेगावाट की हुई थर्मल बैकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। दो दिनों से हुई बारिश के कारण प्रदेश का तापमान में काफी गिरवाट हुई। बिजली की मांग लुढ़ककर आधे पर आ गई। इस कारण अनपरा, ओबरा तापीय परियोजना से 1975 मेगावाट व निजी परियोजना से कुल 570 मेगावाट उत्पादन कम कराया गया।
विज्ञापन


शनिवार की देर रात पीकआवर में बिजली की मांग 28099 मेगावाट दर्ज की गई, जबकि रविवार को मांग लुढ़ककर 15851 मेगावाट पर आ गई। इस कारण निगम सहित निजी क्षेत्रों की इकाइयों से भी थर्मल बैकिंग कराई गई। उत्पादन निगम की 2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना से 1192 मेगावाट, एक हजार मेगावाट की ओबरा तापीय परियोजना से 500 मेगावाट, 660 मेगावाट की ओबरा सी से 283 मेगावाट एवं निजी क्षेत्र की एमईआईएल समूह की 1200 मेगावाट की अनपरा एनर्जी लिमिटेड से 570 मेगावाट की थर्मल बैकिंग कराई गई। देर शाम तक इकाइयों पर थर्मल बैकिंग लगी रही। देर शाम प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 17962 मेगावाट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें