फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा शासन में कानून का राज था : बी.सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बसपा के जिला कार्यालय पर राॅबर्ट्सगंज विधानसभा के डाला सेक्टर में 24 मई को होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए इसे सफल बनाने में पूरी तन्मयता से लगने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए बी. सागर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के शासनकाल में प्रदेश में खूब विकास कार्य हुए। कानून का राज कायम रहा। बसपा ने सर्व समाज की भागीदारी के साथ शासन चलाया। अब समय आ गया है कि सभी वर्गों विशेषकर अन्य पिछड़े वर्गों के बीच भाईचारा बढ़ाते हुए बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर व महापुरुषों के सपनों को साकार किया जाए। कार्यक्रम में जिला संयोजक रमेश कुशवाहा ने बताया कि बसपा सरकार ने पिछड़े वर्गों को रोजगार सहित अनेक सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और समर्थकों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों व स्थानों पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मिशन-मूवमेंट को सफल बनाएं। बैठक में पूर्व जिला प्रभारी संतोष शर्मा, अमन मौर्या, बलवंत रंगीला, राणा सुभाष राव अंबेडकर, विधानसभा संयोजक संजय ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें