सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की तिथि नजदीक आने के साथ ही ब्लॉक कार्यालयों पर नामांकन पत्रों की बिक्री तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन पत्र खरीदने के लिए दावेदारों में होड़ लगी हुई है। राबर्ट्सगंज खंड विकास अधिकारी पीयूष राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को ब्लॉक कार्यालय में प्रधान पद के 69, बीडीसी के 68 और वार्ड सदस्य के 149 नामांकन पत्र बिके है। अब तक यहां प्रधान पद के 1115, बीडीसी के 593 और 705 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र लेने के लिए चुनाव की तैयारी कर रहे दावेदारों की भीड़ जुटी रही। इसी तरह से चोपन ब्लॉक में बीडीसी पद के 40, ग्राम प्रधान 45 व सदस्य पद के 84 नामांकन पत्र बिके। कोन ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 38, बीडीसी के 25 व वार्ड सदस्य के 64, करमा ब्लॉक में बीडीसी के 38, ग्राम प्रधान के 55 और वार्ड सदस्य के 75 नामांकन पत्र बिके। चतरा ब्लॉक के एडीओ पंचायत सुधाकर राम ने बताया कि बीडीसी पद के 31, वार्ड सदस्य के 18 और प्रधान पद के 28, बभनी ब्लॉक में प्रधान पद के 24, वार्ड सदस्य के 35 और बीडीसी के 22 नामांकन पत्र बिके। घोरावल ब्लॉक में बृहस्पतिवार को कुल 223 नामांकन पत्र बिका। इसमें बीडीसी के 64, ग्राम प्रधान के 68 और वार्ड सदस्य के 91, दुद्धी ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के 23, बीडीसी के 17 और वार्ड सदस्य 101, म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम प्रधान 55, बीडीसी के 47 और वार्ड सदस्य के 97 नामांकन पत्र बिके हैं।