फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटरिंग कर रहे तीन श्रमिक गिरे, घायल

Sat, 15 Aug 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में शुक्रवार को ओवरब्रिज के निर्माण के लिए शटरिंग का कार्य रहे तीन श्रमिक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। काम कर रहे अन्य श्रमिक घायलों को जिला अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टर ने घायलों को भर्ती कर लिया।  
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज में चेतक कंपनी की ओर से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे रोडवेज बस स्टैंड के पास दर्जनों श्रमिक ओवरब्रिज ढालने के लिए शटरिंग कर रहे थे।

 उसी वक्त तीन श्रमिक गिर पड़े, जिससे हड़कंप मच गया। श्रमिकों ने कामकाज ठप कर घायलों की मदद करने में जुट गए। श्रमिकों ने घायल विकास (22) पुत्र जगरनाथ, उमेश शाह (26) पुत्र प्रसाद शाह, सुग्रीव (24) पुत्र विश्वनाथ निवासीगण सिलेगर थाना मेराल जिला गढ़वा झारखंड को अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही फोर्स के साथ कस्बा चौकी इंचार्ज संतोष यादव घटनास्थल पर पहुंच गए। उधर चेतक कंपनी के क्वार्डिनेटर अशोक अंजाना का कहना है श्रमिकों का इलाज कराया जा रहा है। उनके उपचार में जो भी खर्च आएगा उसे कंपनी वहन करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें