फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ज्यादातर प्रतिष्ठानों के बाहर कैमरे नहीं, कहीं हैं तो खराब या सड़क कवर नहीं करते

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों को उनके प्रतिष्ठान एवं प्रतिष्ठान के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से सीसी टीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से जागरूकता अभियान चलाया गया था। कई प्रतिष्ठानों में सीसी टीवी कैमरे लगे भी। इनमें कई बड़े प्रतिष्ठानों में बाहर की तरफ सीसी टीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को पड़ताल करने पर कहीं सीसी टीवी कैमरे लगे नहीं मिले तो कहीं लगा है तो वह खराब स्थिति में है। कई जगह कैमरे सड़कों को पूरी तरह से कवर नहीं करते हैं।
शनिवार को जिस स्थान पर दंपती की हत्या हुई, उसके आस-पास के कैमरे खराब स्थिति में मिले। इससे घटना के तह तक पहुंचने में पुलिस को वक्त लग रहा है।
रॉबर्ट्सगंज नगर के धर्मशाला चौक-राज पैलेस के पास स्थित एक मकान में शनिवार की भोर में दंपती की हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित सीसीटीवी कैमरों का डीबीआर उठा ले गए हैं। घटना की जांच में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

जांच के दौरान घटनास्थल के ठीक सामने सड़क की दूसरी पटरी पर मौजूद निजी बैंक के सामने लगा सीसीटीवी खराब मिला। तो वहीं पास मौजूद एक पाइप एजेंसी के कैमरे की क्वालिटी खराब मिली। जो काफी कम दूरी तक परिसर को ही कवर कर पा रहा है।
बगल में मौजूद सिनेमा हाल के कैमरे भी महज अपने परिसर में को ही कवर कर पा रहे हैं। एक दंत चिकित्सालय और अल्ट्रासाउंड सेंटर के कैमरे भी परिसर तक सीमित हैं। इससे पुलिस को घटना का खुलासा करने में काफी मुश्किल हो रही है।
इस बीच रविवार को राबर्ट्सगंज में अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसी टीवी कैमरों की पड़ताल की गई तो सामने आया कि सीसीटीवी कैमरों को लेकर न तो व्यापारी वर्ग के ज्यादातर लोग गंभीर हैं। कुछ को छोड़कर जिनके पास है वो सिर्फ अपने परिसर तक सीमित हैं।

पुलिस नहीं कर पाती घटनाओं का खुलासा
राबर्ट्सगंज नगर में सीसीटीवी कैमरों को लेकर बरती जा रही लापरवाही आम लोगों पर भारी पड़ रही है। नगर में कचहरी से बाइक चोरी की घटना हो या दुकानों में चोरी के मामले हो सीसीटीवी परिसर विशेष तक सीमित होने के कारण घटनाओं के खुलासे में भी परेशानी होती है। पूर्व में चार-चार लाख की नकदी चोरी की दो घटनाओं, रोडवेज के पास से, कोतवाली के निकट, कचहरी से चोरी बाइकों को भी बरामद नहीं किया जा सका था। साथ ही पूर्व में शीतला माता मंदिर क्षेत्र में सर्राफा की दुकान में चोरी का पर्दाफाश भी नहीं हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें