फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पीएम इंटर्नशिप योजना में युवाओं के लिए मौके खूब, आवेदन की गति सुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई और डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे युवाओं को बाजार की जरूरत के अनुसार दक्ष बनाने के लिए शुरू की गई पीएम इंटर्नशिप योजना में इस बार आवेदन की गति सुस्त है। जिले की विभिन्न कंपनियों में स्वीकृत इंटर्नशिप की कुल 540 सीटों में अब तक सिर्फ 1040 आवेदन ही आए हैं।
विज्ञापन

यह स्थिति तब है, जबकि एक अभ्यर्थी को तीन कंपनियाें में आवेदन करने का मौका है। पूर्वांचल में सबसे ज्यादा सीटें होने के बाद भी सोनभद्र में इंटर्नशिप के प्रति अभ्यर्थियों के कम रूझान के लिए जागरूकता की कमी को कारण माना जा रहा है।

युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार मुहैया कराने के मकसद से केंद्र सरकार ने पीएम इंटर्नशिप योजना की शुरुआत की है। इसके तहत निजी व पब्लिक सेक्टर की औद्योगिक इकाइयों में आईटीआई व डिप्लोमा धारकों को इंटर्नशिप कराने में सरकार मदद करेगी।
विज्ञापन

इसके बदले उन्हें छह हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। कई कंपनियां अपनी ओर से अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दे रहे हैं। जिले में एनटीपीसी, एनसीएल, हिंडाल्को, लैंको, अल्ट्राटेक सहित विभिन्न कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए 540 सीटें सृजित हैं।
योजना के तहत एक अभ्यर्थी तीन कंपनियों में एक साथ आवेदन कर सकता है। तमाम कोशिशों के बावजूद अब तक 540 सीटों पर केवल 1040 आवेदन ही आएंगे। शासन ने आवेदन के लिए पहले 31 मार्च की अंतिम तिथि तय की थी।
बाद में इसे 15 अप्रैल तक बढ़ाया गया है। रोजगार के लिए भटकते युवाओं के लिए बाजार की जरूरत के अनुसार खुद को तैयार करने में इंटर्नशिप बड़ा अवसर है, मगर जानकारी के अभाव में वह इससे जुड़ नहीं पा रहे।

सीटों से तीन गुना होना है आवेदन
इंटर्नशिप योजना के तहत शासन ने प्रत्येक सीट पर कम से कम तीन आवेदन का लक्ष्य रखा है। इसकी वजह एक अभ्यर्थी को तीन कंपनियों में आवेदन का मौका भी है। अगर कोई अभ्यर्थी किसी एक कंपनी में चयनित होता है तो उसे दो अन्य मौके छोड़ने होंगे। ऐसे में उस सीट को दूसरे दावेदारों के माध्यम से भरा जा सकेगा। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष आवेदनों की संख्या काफी कम है।

पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत पूर्वांचल में सबसे ज्यादा सीटें सोनभद्र में हैं। युवाओं को जागरूक होकर इसके तहत आवेदन करना चाहिए। वैसे आवेदन के लिए गृह जनपद की बाध्यता नहीं है, लेकिन स्थानीय युवाओं के लिए कंपनियों में रोजगार पाने का यह बड़ा मौका है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित है। -रवींद्र पटेल, प्रधानाचार्य व नोडल राजकीय आईटीआई दुद्धी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें